हिमाचल प्रदेश के इतिहास, भूगोल ,सामान्य जनजीवन ,संस्कृति, अर्थव्यवस्था ,प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास ,तथा अन्य कई जानकारियों के लिए इस पुस्तक का लेखन किया गया है यह पुस्तक लेखक द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखी गई पुस्तक द वंडरलैंड हिमाचल प्रदेश का हिंदी रूपांतरण है इस पुस्तक में इस छोटे से राज्य जो पश्चिमी हिमालय में अवस्थित है उसके संपूर्ण इतिहास का बहुत ही रोचक ढंग से विवरण किया गया है । प्रदेश के भूगोल जिसमें यहां की सुंदर घाटियां , झीलें, सुरमयी नदियां तथा ग्लेशियस के बारे में भी पुस्तक में संपूर्ण जानकारी दी गई है । इसके साथ-साथ अलौकिक हिमाचल प्रदेश नामक पुस्तक में सामान्य जनजीवन जिसमें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति यहां के मेले, त्योहार, तथा मंदिरों के बारे में भी पुस्तक में विस्तृत से व्याख्या की गई है साथ ही साथ अलौकिक हिमाचल प्रदेश नामक पुस्तक में हिमाचल प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, यहां के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के इस महान संग्राम में किस प्रकार लोगों ने भाग लिया इसका भी वर्णन पुस्तक में किया गया है ।
हिमाचल प्रदेश के निर्माण तथा पहाड़ी रियासतों के विलय से लेकर आज तक की राजनीतिक व्यवस्था के बारे में भी लेखक ने विस्तृत रूप से चर्चा की है। हिमाचल प्रदेश का राजनीतिक इतिहास तथा समय-समय पर और क्रमवार हुई घटनाओं का पुस्तक में वर्णन है।यह पुस्तक ना केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपितु ऐसे छात्र जिनके लिए ग्रेजुएशन या स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर हिमाचल प्रदेश एक विषय है यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी तथा लाभकारी है ।बहुत सारे शोध छात्र भी इस पुस्तक को अपनी शोध संकलन में शामिल कर सकते हैं ,क्योंकि पुस्तक में मौलिक रूप से हर विषय पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई है ,शायद ही ऐसा कोई विषय होगा जिसे लेखक ने छुआ ना हो। अतः यह पुस्तक अपने आप में एक अनूठा तथा विशाल कार्य है जिसे लगभग 10 सालों के परिश्रम के उपरांत प्रकाशित किया गया है। सही अर्थों में यह हिमाचल प्रदेश पर सम्पूर्ण ज्ञानकोश है।
Buy Now : Alaukik Himachal Pradesh Book
